Skip to main content

What is Debit card in Hindi

Debit Card क्या होता है और कैसे काम करता है?

हैलो दोस्तों,allhindimeinformation.blogspot.com में आपका स्वागत है, आज की पोस्ट में आपको Debit Card क्या है उसकी की पूरी जानकारी दी जाएगी, और पिछली पोस्ट में हमने आपको IFSC Code क्या है इस की जानकारी दी थी.और हमें उम्मीद है आपको हमारा ब्लॉग जरूर से पसंद आया होगा। तो चलिए हम शुरू करते है आज का हमारा टॉपिक जो की है Debit Card क्या है और इसके प्रकार है।

हमारे देश मे डेबिट कार्ड को ATM Card के नाम से ज़्यादा प्रसिद्धि मिली है। हालाँकि Credit Card भी एटीएम कार्ड होता है, लेकिन डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड दोनों ही अलग होते है। इन दोनों मे काफी कुछ अंतर होता है। अर्थात डेबिट और क्रेडिट कार्ड इन दोनों को एटीएम कार्ड कहते है।

सन् 2019 खत्म होकर 2020 शुरू हो गया है। बैंकिंग आंकड़ों के मुताबिक हमारे देश भारत मे लगभग 1.57 billion डेबिट कार्ड धारक हो गए है। जो की पिछले कुछ सालों के आंकड़े के हिसाब से बहुत ही ज़्यादा तरक्की हुयी है। वैसे देखा जाये तो इन आँकड़ो के पीछे नोट बन्दी का एक अहम भूमिका है।

यदि आपके पास एक Bank account है तो जाहिर है आपको पता होगा कि ATM या Debit Card क्या होता है? परन्तु अगर आप पहली बार किसी बैंक में अपना एकाउंट खुला रहे है तो plastic cards को लेकर आपके मन मे बहुत confusion होगी. आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिये हम इस पोस्ट में आपको डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी देंगे.

पोस्ट में आपको इन सवालों के जवाब मिलेंगे जैसे- Debit Card क्या है? डेबिट कार्ड का क्या काम होता है? डेबिट कार्ड के क्या फायदे है? डेबिट कार्ड से पेमेंट कैसे करे इत्यादि. तो चलिये सबसे पहले डेबिट कार्ड क्या होता है इस बारे में जाने फिर इसके बाकी पहलुवों पर बात करेंगे.

डेबिट कार्ड की परिभाषा

डेबिट कार्ड एक (85.6 X 53.98) Sq. mm. मे प्लास्टिक का कार्ड होता है। जो कुछ खास तकनीक द्वारा ऐसे बनाया जाता है, जिसके सहायता से हम बिना कॅश या चेक के बिना एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकते है और घर बैठे या फिर कही भी ऑनलाइन ख़रीदारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से अपने बैंक अकाउंट से पैसा ट्रान्सफर कर सकते है।

Debit Card क्या होता है?

Debit Card एक Plastic Money Card होता है, जिसका use हम ATM machine से money withdraw करने और online payment करने में कर सकते है. Debit Card सीधा हमारे saving या current account से connect होता है. जिससे हम बिना bank जाए अपना पैसा जरुरत पड़ने पर निकाल सकते है या online कुछ खरीद भी सकते है.

Debit Card पूरी तरह से prepaid होता है जिसकी वजह से आपके हर transaction पर withdraw गयी money आपके account से काट ली जाती है. कार्ड के आगे की तरफ 16-digit का नंबर लिखा होता है, जिसमे पहेले  6 number को Bank Identification Number कहा जाता है और last 10 number उस card holder का account number होता है.

इसके अलावा Card में पीछे की तरफ 3-digit का एक CVV (card verification value) code होता है, जिसका use हम online transaction को complete करने के लिये security code के रूप में करते है. आइये अब

डेबिट कार्ड के फायदे:-

1. पहला फायदा ये है कि cash रखने की habit से छुटकारा मिलता है. क्योंकि Debit Card सीधे आपके bank से link होता है जिससे कही भी cash की जरुरत पड़ने पर आप इसका उपयोग करके अपने ATM machine से पैसे withdraw कर सकते है.

2. इसके उपयोग से आप घर बैठे online bill payment, mobile recharge, ticket booking और online shopping कर सकते है.

3. किसी shop पर product buy करने पर या restaurant पर dinner करने पर आप उसका bill भी Debit card से pay कर सकते है.

4. Debit Card का एक बड़ा benefit ये भी है कि यदि आप घूमने जाए तो आपको डरने की कोई जरुरत नही क्योंकि इसके हर transaction पर आपको अपना confidential PIN number डालना होता है. तो यदि ये किसी को मिल भी जाये तो वो आपके पैसे नही निकाल सकता.

5. डेबिट कार्ड रखने के लिये आपसे किसी तरह की fees या service charges नही ली जाती है. हालांकि एक महीने में अधिक बार पैसे निकालने में कुछ चार्ज लिया जाता है.

डेबिट कार्ड कितने प्रकार के होते है?

India मे Debit Card के types कार्ड से जुड़े भुकतान प्लेटफॉर्म के प्रकार पर निर्भर करते है. ये कई प्रकार के होते है जिनमें मुख्य है:

        RuPay Debit Card

        Visa Card

        Maestro Card

        Contactless Debit Card

        Master Card

Rupay:-इस कार्ड का भारत सरकार ने एन.पी.सी.आई. (नेशनल पेयमेंट्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा सन् 2012 मे दिनांक 12 मार्च को सुभारंभ किया था। भारत मे ज़्यादातर सभी ईलेक्ट्रानिक लेन देन इंटरनेशनल के बजाय डोमेस्टिक होती हैं। इस बात को मद्दे नज़र रखते हुये भारत सरकार रुपे कार्ड आरंभ किया, ताकि भारतीय लोग विदेशी कंपनियों के कार्ड (जैसे – visa, mastercard आदि) के फालतू चार्ज से बच सके। और जो भी चार्ज उनको जाता है, वो भारत मे रहे। 

Visa:- यह कार्ड भारत मे मुख्य रूप से सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। पूरे विश्व मे वीजा कार्ड प्रख्यात है। यह यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका की कंपनी है।

Maestro:- ICICI बैंक इस कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते है। भारत मे इस कार्ड का भी इस्तेमाल बहुत सारे बैंको द्वारा किया जाता है। यह कार्ड मास्टरकार्ड के मलकाने के अंतर्गत आती है।

Contactless:- भारत मे लगभग 50 फीसदी लेन देन 2000 रुपये से कम के होते है। आरबीआई के नियम के अनुसार ऐसे लेन देन बिना कार्ड के पिन के हो सकता है। इसी लिए Contactless Debit Card को बनाया गया। यह कार्ड बहुत से बैंको द्वारा मुहैया करवाया जाता है। इस कार्ड द्वारा लेनदेन बहुत तेज होता है।

MasterCard:- दुनिया भर मे बहुत ही ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली कार्ड है MasterCard कार्ड। इस कार्ड का इस्तेमाल विदेशों मे कर सकते है।

Debit Card से Payment कैसे करे:-

Debit Card का use आमतौर पर हम money withdraw करने या online payment के लिये करते है. खासकर आज के माहौल में डेबिट कार्ड का उपयोग online payment करने में बखूबी होता है. सभी e-commerce websites आपको डेबिट कार्ड के द्वारा payment करने का option देती है. उदाहरण के लिये यदि आप Amazon से online shopping करते है तो इस तरह से payment कर सकते है.

इसके लिये जब आप Select a Payment Method के पृष्ट पर हो. तो आपको वहाँ पर payment के कई options दिखाई देते है. जिसमे से आपको Debit कार्ड का विकल्प choose करना होगा.

ऐसा करने के बाद आप अपना bank choose कर सकते है.

अंत मे अपने Debit Card की details (Name on card, card number, expiry date और CVV code) भरे और Continue पर क्लिक कर दे.

अब आपके registered mobile number पर एक OTP password आएगा. जिसे आपको यहाँ डालना है. कुछ सेकंड रुके आपका transaction complete हो जाएगा. उम्मीद है की ये पोस्ट Debit कार्ड क्या होता है? से आपको इसके बारे में जानने को मिला होगा. यदि आपका डेबिट कार्ड के बारे में कोई सवाल या सुझाव हो तो कृपया Comment में हमे बताये.

Comments

Popular posts from this blog

Aarogya setu एप को कैसे इस्तेमाल करे

हमारी सरकार ने हाल ही एक नया ऐप लॉन्स किया  है, जिसका नाम आरोग्य सेतु है इस ऐप की जरिए आपको अपने आसपास के कोरोना पॉजिटीव लोगो के बारे पता लगाने में मदद करता है इस एप को अपने मोबाइल में भी इंस्टॉल कर सकते है, देखते है की इस एप का इस्तेमाल कैसे करे आपको पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर में जाकर आरोग्य सेतु नाम का एप डाऊनलोड करना है हमने नीचे लिंक भी दी है https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu                                                              पहला पेज कुछ ऐसा होगा इस एप में कुल ११ भाषा उपलब्ध है, एप खोलने के बाद अपनी पसंदीदा भाषा को चुनें फिर नया पेज खुलेगा इस पेज पर  रजिस्टर पर क्लिक करे बाद में नीचे बताये गए नया पेज खुलेंगा इस एप तभी काम करता है जब आप अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करते है और OTP वेरीफाई करते है  बादमे आपका ए एप डाऊनलोड हो जा...

What is ROM in Hindi

ROM क्या है ? हैलो दोस्तों , allhindimeinformation.blogspot.com में आपका स्वागत है , आज की पोस्ट में आपको Read Only Memory क्या है उसकी की पूरी जानकारी दी जाएगी , और पिछली पोस्ट में हमने आपको Debit card क्या है इस की जानकारी दी थी.और हमें   उम्मीद है आपको हमारा ब्लॉग जरूर से पसंद आया होगा। तो चलिए हम शुरू करते है आज का टॉपिक जो की है  Read Only Memory  क्या है और इसके प्रकार   है। क्या आपने कभी ROM के बारे में सुना है , अगर हम आपसे यह सवाल करें तो आप ये जरुर बोलेंगे की आप इस नाम से परिचित हैं. तो क्या आप जानते हैं की यह ROM क्या होता है ? What is ROM in Hindi? ROM का Full Form क्या है ? आज का दौर Smartphone और Computer का दौर है , हम यह अच्छी तरह जानते हैं की वर्तमान समय में कोई इंसान नहीं है जिसके पास Smartphone नहीं है , आपको पता होना जरुरी है की यह Smartphone किन-किन चीजों से मिलकर बना होता है ?, जब आप एक नया Smartphone खरीदने जाते हैं तो इतना तो जरुर पूछते हैं की इसमें कितना Memory Capacity है ? इसके बदले में आपको जवाब में बताया जाता है की इस smartphone में 3...