➤दुनिया के सात अजूबों के बारे में जानकारी:- 4.7 / 5 ( 3 votes ) आपने सेवेन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड के बारे में तो सुना ही होगा। भारत के आगरा शहर में स्तिथ ताजमहल भी दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। लेकिन आखिर इन सात जगहों को आश्चर्य क्यों कहा जाता है ? और दुनिया के सात आश्चर्य कौन-कौन से हैं आपको बता दें की इन्हें दुनिया के आश्चर्य प्राचीनकाल के समय में हुए उनके निर्माण की भव्यता के कारण कहा जाता है। वर्ष 2000 में दुनिया के चमत्कारों को चुनने के लिए 200 मौजूदा स्मारकों में से विश्व के विश्व के सात नए आश्चर्य चुनने का एक अभियान शुरू किया गया था। इस लोकप्रियता के सर्वेक्षण का नेतृत्व कनाडाई-स्विस से बर्नार्ड वेबर ने किया था और दुनिया के सात आश्चर्य स्थलों के विजेता स्थानों के नाम 7 जुलाई 2007 को लिस्बन में घोषित किया गए थे। इन्हें स्विट्जरलैंड के ज़्यूरिख में स्थित न्यू 7 वंडर्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। आईये दुनिया के सात अजूबों के बारे में विस्तार से जाने। 1. दुनिया के सात आश्चर्य में से एक द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना :- दुनिया की सबसे लंब...